Breaking News featured पंजाब राज्य

अगर हम पंजाब में फिर सरकार बना लेते तो कांग्रेस पर लेती आत्महत्या: बादल

2017 11image 15 17 314336000258 ll अगर हम पंजाब में फिर सरकार बना लेते तो कांग्रेस पर लेती आत्महत्या: बादल

फिरोजपुर। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गुरुहरसहाय में अकाली-भाजपा की पोल खोल रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार निक्कमी है और उसने अपने एक साल के कार्यकाल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। कांग्रेस के लोग लूट-खसोट करने में लगे हुए हैं। बादल ने कहा कि अगर तीसरी बार भी पंजाब में अकाली दल की सरकार बनती तो कांग्रेस भी किसानों की तरह निराश होकर खुदखुशी कर लेती। बादल ने सीएम अमरिंदर पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने गुटका साहिब की कसम लेकर कहा था कि वो सरकार में आने के बाद किसानों का सारा कर्ज माफ कर देंगे, लेकिन अब वे अपने ही वादे से मुकर रहे हैं। 2017 11image 15 17 314336000258 ll अगर हम पंजाब में फिर सरकार बना लेते तो कांग्रेस पर लेती आत्महत्या: बादल

इन जैसों को झूठी कसम खाने की सजा भगवान जरूर देगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पोल खोल रैली में कहा कि हर महीने एक बड़ा कारखाना बनाने का कांग्रेस ने वादा किया था, लेकिन अब प्रदेश में हालात ऐसे बन गए हैं की नया कारखाना तो बनना दूर पुराने बंद होने शुरू हो गए हैं क्योंकि रिफाइनरी के ठेकेदारों से सरकार गुंडा टैक्स वसूल रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि टोपी वाले और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं।

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर सवालिया निशाना साधते हुए कहा कि बेअदबी के मामलों में हमारे ऊपर आरोप लगाने वाले अब चुप क्यों हैं?  इस मुद्दे पर दादूवाल और केजरीवाल भी मिले हुए थे। गुरुहरसहाय में शिअद की पोल खोल रैली में फिरोजपुर के शिअद के सांसद शेर सिंह घुबाया नहीं आए। शिअद ने सुखबीर बादल के साथ अनबन और बेटे को कांग्रेस की टिकट पर फाजिल्का से चुनाव लड़ाने के कारण घुबाया को पार्टी से निष्कासित कर रखा है। गुरुहरसहाय घुबाया का गढ़ होने के कारण सुखबीर बादल ने भी मंच से घुबाया का कोई जिक्र नहीं किया।

Related posts

धारा 377 पर बहस पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

Ankit Tripathi

सूर्यकुमार ने लगाई टीम इंडिया की नैया पार, 8 रन से इंग्लैण्ड को दी पटखनी

Aditya Mishra

दिल्ली हाईकोर्ट से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को राहत, मां की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मिली कस्टडी पैरोल

Trinath Mishra