featured Breaking News देश

राज्यसभा के लिए प्रभु आंध्र से तो अकबर एमपी से भाजपा उम्मीदवार

Suresh akbar राज्यसभा के लिए प्रभु आंध्र से तो अकबर एमपी से भाजपा उम्मीदवार

नई दिल्‍ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु और जाने माने पत्रकार एम जे अकबर के नाम राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में सामने आए, एक को आंध्र प्रदेश और दूसरे को मध्यप्रदेश से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। आंध्र प्रदेश में सहयोगी सत्तारूढ़ तेदेपा ने प्रभु के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।

Suresh & akbar

इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एक दिन शेष रहने के बीच भाजपा ने यह घेाषणा की जबकि केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू, मुख्तार अब्बास नकवी, जाने माने अधिवक्ता राम जेठमलानी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती समेत विभिन्न दलों के कई उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

भाजपा से जुड़े थिंक टैंक की अगुवाई करने वाले और मध्यप्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी पार्टी उपाध्यक्ष सहस्रबुद्धे और विकास महात्मे को महाराष्ट्र से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है जबकि शिवप्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश से एवं महेश पोद्दार झारखंड से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने रविवार को 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

Related posts

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच होने वाली मुठभेड़ में एक जवान घायल

Rani Naqvi

जानिए क्यों हुआ था असहयोग आन्‍दोलन और क्या थे इसके मुख्य उद्देश्‍य

rituraj

पाक ने दी भारत को धमकी कहा, एक के बदले 10 सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे हम

mahesh yadav