Breaking News featured दुनिया

ठंड का कहर: दिसंबर में सिर्फ छह मिनट के लिए हुए सूरज देवता के दर्शन

winter 1 ठंड का कहर: दिसंबर में सिर्फ छह मिनट के लिए हुए सूरज देवता के दर्शन

मॉस्को। इस साल पड़ रही कड़ाके की ठंड से सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया परेशान है। अमेरिका से लेकर रूस तक जहां देखो सिर्फ बर्फबारी ही नजर आ रही है। यहां तक की रूस की राजधानी तो पूरी तरह से जम गई है। मॉस्को में तो लोगों का ठंड से जीना बेहाल हो गया है। यहां तक कि वहां के लोगों को तो सूरज की किरणे भी देखनी नसीब नहीं हो रही है। बता दें कि पिछले महीने दिसंबर में सूरज सिर्फ छह मिनट के लिए ही निकला है और उसके बाद ठंड का ऐसा कहर बरपा की हर चीज जम गई। कड़ाके की ठंड, तेज हवाएं और बर्फबारी से जिंदगी जैसे ठहर सी गई है।

winter 1 ठंड का कहर: दिसंबर में सिर्फ छह मिनट के लिए हुए सूरज देवता के दर्शन

मॉस्को में इस बार इतनी ठंड पड़ रही है कि लोगों को सूरज के दर्शन ही नहीं हुए। रूस की राजधानी मॉस्को में दिसंबर महीने में केवल 6 मिनट ही सूरज निकला है। आमतौर पर 18 घंटे निकलता है सूरज ये काफी हैरान कर देने वाला है क्योंकि आमतौर पर वहां सूरज के दर्शन 15-18 घंटे हो जाते हैं। दिसंबर महीने में सूरज निकलने का औसतन समय 18 घंटे है लेकिन इस बार दिसंबर महीने में केवल 6 मिनट के लिए सूरज निकला है। इससे कई लोग डिप्रेशन में भी चले गए हैं।

ठंड से जम गईं लड़की की पलकें पूरा महीना अंधेरे में बिताने के कारण लोग डिप्रेशन में भी चले गए हैं। साइकैट्रिस्ट के पास अचानक से कई लोग इस बीमारी को लेकर पहुंच रहे हैं। रूस के कई हिस्सों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। साइबेरिया के Yakutsk में तो तापमान माइनस 65 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड के कारण यहां लोगों की पलकें तक जम गई हैं।

Related posts

चुनाव लड़ने के ऐलान मात्र से ही डर गए योगी आदित्यनाथ: अमिताभ ठाकुर

Aditya Mishra

अफगानिस्तान मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

bharatkhabar

सीएम रावत ने लिया हिन्दी फिल्म ‘‘शुभ निकाह‘‘ का मुहूर्त शॉट

Rani Naqvi