Breaking News featured देश

विदेश में अपने बेटे के शव के साथ फंसी महिला के लिए सुषमा ने बढ़ाए मदद के हाथ

159080 sushma swaraj on pakistani woman tweet विदेश में अपने बेटे के शव के साथ फंसी महिला के लिए सुषमा ने बढ़ाए मदद के हाथ

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाते हुए विदेश में बसे एक भारतीय की मदद की है। सुषमा स्वराज ने एक भारतीय महिला की उसके बेटे का शव लाने में मदद की है। दरअसल ये महिला अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी, लेकिन कुअालांलपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई। इसके बाद एक नेटिजन ने ट्वीट के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस घटना से अवगत करवाया। ट्वीट को देखते ही सुषमा स्वराज ने कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए मदद का आश्वासन दिया और सरकारी खर्चे पर शव को भारत लाया गया।

159080 sushma swaraj on pakistani woman tweet विदेश में अपने बेटे के शव के साथ फंसी महिला के लिए सुषमा ने बढ़ाए मदद के हाथ

आपको बता दें कि विदेश मंत्री ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे ट्विटर के माध्यम से ही कई बार लोगों की मदद कर चुकी हैं और ट्विटर पर उनकी सक्रियता को देखते हुए लोग भी उन्हें अपनी समस्या बताने में जरा सा भी नहीं हिचकिचाते। यहीं नहीं सुषमा स्वराज ने तल्ख संबंधों के बावजूद कई पाकिस्तानी नागरिकों की भी मदद की है। गौरतलब है कि हाल ही में विदेश मंत्री ने विदेश में फंसे भारतीय की मदद की थी।

दरअसल ट्वीटर पर एक भारतीय ने सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद विदेश मंत्री ने हमेशा की तरह कुछ ही घंटों में उनकी मुश्किल को दूर कर दिया। बताते चलें कि कार्तिक नाम के इस व्यक्ति ने रविवार को ट्विटर पर विदेश मंत्री से कहा था कि उनकी बहन और बहनोई न्यूजीलैंड छुट्टी मनाने गए थे और वहां उनका पासपोर्ट खो गया है और उनका काफी पैसा भी खत्म हो गया है। इसके बाद तुरंत स्वराज ने दोनों को भारत आने में मदद की।

Related posts

लगातार चढ़ रहा शेयर बाजार का ग्राफ, निवेशकों के चेहरे खिले

Trinath Mishra

अमरुल्ला सालेह ने खुद को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति किया घोषित, अमेरिकी सेना का रेस्कयू जारी

Rahul

ब्रिटेन में कोरोना का ब्लास्ट : 24 घंटे में सामने आये 93,045 नए मामले

Rahul