मनोरंजन

शुरु में चैनल के मालिक मिलने से कतराते थेः एकता कपूर

akta शुरु में चैनल के मालिक मिलने से कतराते थेः एकता कपूर

नई दिल्ली। एकता कपूर टीवी शो को वो रानी हैं जिन्होंने एक लंबे समय तक छोटे पर्दे पर राज किया। वो टीवी की फेमस प्रोड्यूसर हैं।उन्होंने एक से बढ़कर एक शो का निर्माण किया जिन्होंने लोगों के दिलों पर कोी साल तक राज किया। उनके सारे शो हिट रहे, लेकिन फेमस हीरो की बेटी होने के बाद भी इंडस्ट्री में उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा था।

akta शुरु में चैनल के मालिक मिलने से कतराते थेः एकता कपूर

एकता कपूर ने कहा कि टेलीविजन पर निर्माता के तौर पर उनके करियर की शुरुआत के समय उन्हें काफी स्ट्रगल करनी पड़ी। कोई भी चैनल का मालिक उनके साथ काम करने को तैयार नहीं था। एकता कपूर ने ये सारी बातें शाहरुख के शो टेड टॉक्स इंडिया नई सोच के दौरान कही।

एकता कपूर ने कहा कि कई बार बड़ी आफत भी आशीर्वाद बन जाती है। मैंने टीवी शो से बिजनेस शुरु करने का फैसला किया। शुरु में तो चैनल के मालिक मुझसे मिलना भी नहीं चाहते थे।मेरे काम को मेरे पिता से जोड़कर देखा जाता था।

एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्मस के अंदर एक से बढ़कर एक शो बने जिन्होंने टीवी शो की परिभाषा ही बदल दी। क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कहानी घर-घर की, कसौटी जिंदगी की, पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य जैसे शो बने। एकता कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों का भी निर्माण किया जो सुपरहिट रहीं।

Related posts

हॉट टॉपिक पर बनी अनुभव सिन्हा की फिल्म बॉक्स पर गिरी औंधे मुँह, ये है कहानी

mohini kushwaha

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव को अबतक नहीं आया होश, हालत नाजुक

Nitin Gupta

K Viswanath Passed Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंडरी एक्टर-फिल्ममेकर के विश्वनाथ का निधन

Rahul