मनोरंजन

बरेली नहीं पहुंच पाईं प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट कर जताया दूख

priyanka 2 बरेली नहीं पहुंच पाईं प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट कर जताया दूख

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आईं हुईं हैं। उन्होंने बताया की वो छुट्टियों के लिए यहां पर हैं। प्रियंका चोपड़ा को बरेली जाना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और अब प्रियंका इससे बहुत दूखी हैं। इस वक्त प्रियंका दिल्ली में हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपना दर्द बयान किया है।

 

priyanka 2 बरेली नहीं पहुंच पाईं प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट कर जताया दूख

दरअसल प्रियंका को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया, लेकिन घने कोहरे के कारण प्रियंका इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि मुझे बहुत दु:ख है कि मैं बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आज (रविवार) व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त नहीं कर सकी। हम सुबह से हवाईअड्डे पर एटीसी की हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका ने आगे बताया कि उन्हें सोमवार को ही बरेली पहुंचना था। उन्होंने हर तरह की कोशिश कर ली, लेकिन कोहरे ने उनकी सारा प्लान बिगाड़ दिया। पिगी चॉप्स ने कहा कि बरेली में उन्हें ना सिर्फ डॉक्टरेट की उपाधि मिलनी थी बल्कि अपने घर, परिवार और पूराने दोस्तों से मिलना था। मैं इसके लिए बहुत ज्यादा उत्सुक थी।

Related posts

आलिया के किरदार से युवाओं का अलग तरह का लगाव होगा : गौरी शिंदे

shipra saxena

बर्थडे विशेषः शादी से पहले प्रेगनेंट हो गईं थीं कोकंणा, जिंदगी भी है फिल्मी

Vijay Shrer

तीन दिन में मिली सलमान खान को मिली 100 करोड़ के ‘ईद की ईदी’

mohini kushwaha