हेल्थ

गुड़ और जीरे के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान, ये बीमारियां हो जाती हैं दूर

gud jira गुड़ और जीरे के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान, ये बीमारियां हो जाती हैं दूर

नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। सर्दी में जो समस्या सबसे ज्यादा होती है वो होती है खांसी और जुकाम की।एक बार सर्दी हो जाए तो फिर 4 दिन तक परेशान करती है। इस बीमारी के लिए आप कोई दवा भी नहीं कर सकते। इसे घरेलु उपाय से ठीक किया जा सकता है।

 

gud jira गुड़ और जीरे के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान, ये बीमारियां हो जाती हैं दूर

रसोई में मौजूद गुड़ और जीरे से आप ठंड में होने वाली छोटी मोटी बीमारियों का सफाया कर सकती हैं।जीरे और गुड़ का यह मिश्रण नेचुरल बॉडी डिटॉक्स के रूप में कार्य करता है, जिससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ और स्वच्छ रहता है। जीरे और गुड़ दोनों में ही लौह तत्व की अधिकता होती है।

पीरियड्स में अनियमित्ता हो तो लड़कियों को बहुत दिक्कत होती है। जीरे और गुड़ से बना घोल महिलाओं के शरीर में हार्मोंस के असंतुलन को नियमित करता है। इस पानी को पीने से पीरियड की अनियमितता दूर होती है और इस समय होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। इसके मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

अगर आप को कमजोरी का एहसास हो रहा है तो गुड़ और जीरा आपके लिए बहुत सही रहेगा।गुड़ और जीरे में खनिज एवं पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और उनके निर्माण में सहायक होते हैं। इनका घोल रोजाना पीने से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

Related posts

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में मिले 3,479 नए कोरोना मरीज, 16 मरीजों की मौत

Rahul

अगर आपको बार-बार आते हैं चक्कर, तो न करें नजरअंदाज

bharatkhabar

सर्दियों मे इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स…

Anuradha Singh