लाइफस्टाइल

क्या हो सकता है पहली नजर में प्यार?

pyar क्या हो सकता है पहली नजर में प्यार?

मुंबई। पहली नजर में कैसा जादू कर दिया……कई बार ऐसा होता है कि काफी समय साथ रहने के बाद भी दो लोगों को प्यार नहीं होता तो कभी पहली नजर में ही दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं। कहते हैं कि प्यार एक बार होता है। इस बात में कितनी सच्चाई है वो तो पता नहीं, लेकिन अपना पहला प्यार कोई नहीं भूल सकता।

 

pyar क्या हो सकता है पहली नजर में प्यार?

प्यार जैसे सिंपल और उलझे रिश्ते में कई तरह के सवाल उठते हैं। सबसे पहला सवाल तो यही उठता है कि क्या पहली नजर में प्यार हो सकता है। इस बारे में रिसर्च किया गया जिसके नतीजे भी दिलचस्प हैं।एक यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए एक रिसर्च में यह पाया गया है कि पहली नजर में प्यार होने की संभावनाएं 46 प्रतिशत तक हो सकती हैं।

सर्वे में 18-25 साल के बीच लोगों में लव ऐट फर्स्ट साइट के सबसे ज्यादा मामले देखे गए। रिसर्च में 18-25 साल के तकरीबन 396 लोगों को शामिल किया गया था जिनमें तकरीबन 60 प्रतिशत महिलाएं थीं। इसमें लोगों को आकर्षक लोगों की तस्वीर दिखाई गई जिसे देखते कई लोगों ने पसंद कर लिया। इस बात से ये भी साफ होता है कि पहला प्यार खूबसूरत चेहरे को देखकर होता है।इस शोध में उनसे ये भी पूछा गया कि क्या उनको पहली बार में प्यार हुआ है? शोध में हिस्सा लेने वाले लोगों ने एक-दूसरे के साथ 20 से 90 मिनट का समय बिताया था।

Related posts

जाह्नवी कपूर का फ्रैश स्टाइलिश लुक आपको भी आएगा पसंद, देखें तस्वीरें

mohini kushwaha

टूटे हुए दिल को कैसे संभालें?

Rani Naqvi

करुप्पन की फिल्म में अभिनय करने वाली अभिनेत्री तान्या रविचंद्रन की इस अदा पर दर्शक फिदा हैं

bharatkhabar