मनोरंजन खेल

काजोल को नहीं पसंद #virushka, ट्वीटर पर ऐसे दी बधाई

kajol काजोल को नहीं पसंद #virushka, ट्वीटर पर ऐसे दी बधाई

मुंबई। जबसे विराट और अनुष्का ने इटली में शादी की है सोशल मीडिया पर बस इनकी ही चर्चा है। क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड हर कोई इन्हें अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर जो नाम ट्रेंड कर रहा है वो है #virushka। ये नाम विराट और अनुष्का का नाम जोड़कर बनाया गया है। हर कोई इसी नाम पर दोनो को बधाई दे रहीं हैं। वहीं काजोल को ये नाम कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्वीटर पर दोनो को अलग तरीके से बधाई दी है।

 

kajol काजोल को नहीं पसंद #virushka, ट्वीटर पर ऐसे दी बधाई

काजोल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेस्ट ऑफ लक और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बहरहाल, आप दोनों के अपने-अपने नाम ‘विरुष्का’ से ज्यादा अच्छे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप दोनों की जोड़ी (Combo) साथ में आपकी जोड़ी कमाल करेगी।’

इसके साथ ही शाहरुख ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा अब ये हुई ना रियल रब ने बना दी जोड़ी। दोनो को मेरा प्यार। भगवान आपकी हमेशा रक्षा करें। वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन ने भी इस हॉट कपल को शादी की बधाई दी और कहा कि दोनो साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। अभिषेक बच्चन ने भी विराट और अनुष्का को बधाई देते हुए कहा वेलकम टू द क्लब।

Related posts

केजरीवाल सरकार के कार्यक्रम में जावेद अख्तर हुए अपमानित

Rani Naqvi

दीपिका-रणवीर जन्नत में करेंगी शादी, बॉलीवुड की होगी सबसे महंगी शादी

mohini kushwaha

करीना कपूर ने किया अपने पहले प्यार का खुलासा

mohini kushwaha