featured देश राज्य

राहुल पहले प्रायश्चित करें, तब धार्मिक कार्यों में सहभागी हों : मनोज तिवारी

rahul gandhi

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने आज कांग्रेस व उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रायश्चित करने की सलाह दी है। वैज्ञानिक तौर पर रामसेतु के मानव निर्मित होने का प्रमाण सामने आने के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि सोनिया-राहुल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय तक में हलफनामा देकर श्रीराम को ही कल्पना मात्र बताया था। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे चुनावों के दिनों में मंदिर-मंदिर जाते हैं पर राम को सत्य नहीं, कपोल कल्पित मानते हैं। वे राम जन्मभूमि पर मंदिर के बारे में कुछ नहीं कहते। उनकी पार्टी के शीर्ष नेता सर्वोच्च न्यायालय में खड़े होकर राम मंदिर का मामला लटकाए रखने की दलीलें पेश करते हैं।

rahul gandhi
rahul gandhi

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष के गुजरात चुनावों के दौरान जनेऊधारी, रूद्राक्षधारी और पंडित राहुल गांधी बनकर मंदिर जाने को मनोज तिवारी ने ढकोसला बताते हुए एक कविता पढ़ी- ‘..20 बरस तुम मंदिर जाओ, 30 बरस तुम जाप करो, पाप किए हैं तुमने अनगिन, कुछ वर्षों पश्चाताप करो।

बता दें कि मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय समाज और भारतीय जनता पार्टी को राम जन्मभूमि और रामसेतु को लेकर कभी संशय नहीं रहा है। हम हमेशा से कहते आए हैं कि अयोध्या में वही राम जन्मभूमि है जहां रामलला विराजमान हैं और रामेश्वरम् के पास वही रामसेतु है जिसे लंका कांड के दौरान नल-नील ने बनवाया। अब इस बात के प्रमाण नासा से लेकर वैज्ञानिकों तक ने उन पत्थरों की आयु 7 हजार साल पहले की बताकर दे दिया है। यह कांग्रेस और उसके नेतृत्व के मुंह पर करारा तमाचा है। कांग्रेस की सरकार सेतु समुद्रम परियोजना के नाम पर रामसेतु को तोड़ने पर आमादा थी। उसके लिए क्रेनें लगाईं थी। पर रामजी की कृपा से वे क्रेनें ही टूट गईं। मनोज तिवारी ने कहा कि रामसेतु हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने की आवश्यकता है।

वहीं अन्ना हजारे की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि एक गुरू की अपने कथित शिष्य के प्रति इससे ज्यादा कठोर टिप्पणी और कोई नहीं हो सकती। श्री तिवारी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व एक विमान यात्रा से पहले उनकी एयरपोर्ट पर अन्ना हजारे से मुलाकात हुई थी। तब जो बात हुई उसमें भी अन्ना की यह पीड़ा साफ झलक रही थी। वे खुद को ठगा गया-सा महसूस कर रहे थे। इसीलिए उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि अब उनके मंच से कोई अरविन्द केजरीवाल नहीं पैदा होने दिया जाएगा।

Related posts

पीएम बोले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को तह-ए-दिल से सलाम

bharatkhabar

कर्नाटक सरकार ने दिए सामाजिक विज्ञान की किताब से कुछ सामग्री हटाने के निर्देश, जानें क्या है वजह

Aman Sharma

उत्तराखंड: सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने में लगी सरकार, जल्द मिलेगी युवाओं को सौगात

Rahul