मनोरंजन

यौन शोषण की बात हुई तो बॉलीवुड कई हिरो खो देगाः ऋचा चड्ढा

richa chaddha यौन शोषण की बात हुई तो बॉलीवुड कई हिरो खो देगाः ऋचा चड्ढा

मुंबई। आज-कल यौन शौषण के खिलाफ बड़ी बातें है रहीं हैं। हॉलीवुड से शुरु हुआ #MeToo नाम के इस कैंपन को बॉलीवुड में भी तरजीह दि जा रही है। इस कैंपेन का मकसद यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाना है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इस पार बड़ा बयान दे दिया है।

 

richa chaddha यौन शोषण की बात हुई तो बॉलीवुड कई हिरो खो देगाः ऋचा चड्ढा

ऋचा ने यौन शौषण पर बात करते हुए कहा कि अगर बॉलीवुड में यौन शोषण की बात हुई तो ये इंडस्ट्री अपने कई हीरो खो देगी। ऋचा ने तो किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ये बड़ा बयान है जिससे ये बात पता चलती है कि बॉलीवुड में भी यौन शोषण जोरों पर है और लोग इस पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

ऋचा ने कहा कि हमारे देश में अभी भी पीड़ित का नाम नहीं लेते हैं। उनका नाम सामने आया तो उनके लिए जीना मुश्किल हो जाएगा, ऐसे में बॉलीवुड में कोई भी इन बातों पर खुल कर बात नहीं करना चाहता। साथ में ऋचा ने ये भी कहा कि अगर बॉलीवुड में इसकी बात हुई तो कई हीरो अपनी विरासत खो देंगे।

बता दें कि पिछले कुछ समय से हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विन्सटन चर्चा में हैं। कई अभिनेत्रियों ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगया है। इसी घटना ने इस साल #Metoo नाम की एक ऐसी क्रांति को जन्म दिया, जिसने पूरी दुनिया की महिलाओं को साथ ला खड़ा कर दिया। इसमें आम लड़कियों से लेकर जानी-मानीं महिलाएं थीं।

Related posts

एक बार फिर घायल हुई अभिनेत्री कंगना, इलाज के लिए मुंबई पहुंची

Rani Naqvi

सनी लियोनी की बायोपिक का टीजर हुआ रिलीज, आप भी देंखे

mohini kushwaha

टॉयलेट की शूटिंग पूरी, अक्षय ने ट्वीट की शादी वाली तस्वीर

kumari ashu