मुंबई। आज-कल यौन शौषण के खिलाफ बड़ी बातें है रहीं हैं। हॉलीवुड से शुरु हुआ #MeToo नाम के इस कैंपन को बॉलीवुड में भी तरजीह दी जा रही है। इस कैंपेन का मकसद यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाना है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इस पार बड़ा बयान दे दिया है।
ऋचा ने यौन शौषण पर बात करते हुए कहा कि अगर बॉलीवुड में यौन शोषण की बात हुई तो ये इंडस्ट्री अपने कई हीरो खो देगी। ऋचा ने तो किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ये बड़ा बयान है जिससे ये बात पता चलती है कि बॉलीवुड में भी यौन शोषण जोरों पर है और लोग इस पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
ऋचा ने कहा कि हमारे देश में अभी भी पीड़ित का नाम नहीं लेते हैं। उनका नाम सामने आया तो उनके लिए जीना मुश्किल हो जाएगा, ऐसे में बॉलीवुड में कोई भी इन बातों पर खुल कर बात नहीं करना चाहता। साथ में ऋचा ने ये भी कहा कि अगर बॉलीवुड में इसकी बात हुई तो कई हीरो अपनी विरासत खो देंगे।
बता दें कि पिछले कुछ समय से हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विन्सटन चर्चा में हैं। कई अभिनेत्रियों ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगया है। इसी घटना ने इस साल #Metoo नाम की एक ऐसी क्रांति को जन्म दिया, जिसने पूरी दुनिया की महिलाओं को साथ ला खड़ा कर दिया। इसमें आम लड़कियों से लेकर जानी-मानीं महिलाएं थीं।