दुनिया

हिलेरी को नपसंद करने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर

Hilery Clionton हिलेरी को नपसंद करने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की छवि को खासा नुकसान पहुंचा है। हिलेरी के 25 वर्षो के राजनीतिक जीवन में उनकी लोकप्रियता सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई है। वॉशिंगटन पोस्ट/एबीसी न्यूज के सर्वेक्षण के अनुसार, इसमें शामिल 56 फीसदी अमेरिकी नागरिकों का हिलेरी के प्रति नकारात्मक रूझान है, जबकि 41 फीसदी का रूझान उनके प्रति सकारात्मक है।

Hilery Clionton

जून में जारी एक अन्य सर्वेक्षण के आंकड़ों में हिलेरी की अलोकप्रियता की दर 55 फीसदी थी। बुधवार को जारी सर्वेक्षण के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी के प्रतिद्वंद्वी रिपबल्किन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अब भी और अधिक अलोकप्रिय बने हुए हैं। सर्वेक्षण में शामिल 63 फीसदी लोगों का उनके प्रति नकारात्मक रूझान है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, हिलेरी की छवि भी उतनी ही खराब है, जितनी ट्रंप की। पंजीकृत मतदाताओं में से सिर्फ 38 फीसदी का ही हिलेरी को लेकर सकारात्मक रूझान है, जबकि 59 फीसदी मतदाता उन्हें पसंद नहीं करते हैं। वहीं, पंजीकृत मतदाताओं में 37 फीसदी ने ट्रंप को पसंद करने और 60 फीसदी ने उन्हें नापसंद करने की बात कही है।

Related posts

इंडोनेशिया के जाकार्ता में विमान दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

Anuradha Singh

रूस ने कभी तालिबान में हथियार नहीं पहुंचाए..

Mamta Gautam

यमन की जेल से 18 कैदी भागे

Rani Naqvi