दुनिया मनोरंजन

बिना कपड़ो के मॉल में घूमी मॉडल, लोगों को नहीं लगा पता

maria luciotti

नई दिल्ली। अकसर आपने मॉल्स में नए-नए नजारे देखें होंगे लेकिन आज तक आपने इस तरह का नजारा नहीं देखा होगा। क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि कोई लड़की बिना कपड़ो के पूरे मॉल में घूम सकती है। लेकिन ऐसा हुआ है। क्योंकि मॉडल मारिया लुसिओती बिना कपड़ों के पूरा मॉल घुमा और उनको देखकर सभी लोग धोखा खा गए। दरअसल लुसिओती शरीर पर पेंट लगाकर बिना कपड़ों के जब अमेरिका के टोसन में एक मॉल में पहुंची तो वहां मौजूद लोगों में से कोई अंदाजा नहीं लगा पाया कि उन्होंने कपड़े नहीं पहने है।

maria luciotti
maria luciotti

बता दें कि यह कमाल बॉडी पेंट आर्टिस्ट जेन सिडेल का है। उन्होंने मारिया की बॉडी पर इस तरह पेंट किया कि ऐसा लग रहा है। कि उन्होंने ब्लैक लॉन्ग स्लीव शर्ट और जीन्स पहन रखी है। पेंट के अलावा जेन ने मारिया को हाईबूट, कैप और स्कार्फ भी पहनाया था। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मारिया ने कपड़े पहने हैं। इस बारे में जेन का कहना है कि उन्होंने शॉपिंग ट्रिप नाम से बिना कपड़ो के मॉल में घूमती हुई मॉडल का वीडियो इनस्टाग्राम और यूट्यूब पर डाला तो वीडियो हिट हो गया। अब तक इसे 4.9 मिलियन लोग देख चुके हैं।

वहीं जब लोगों को मॉल में घूमती मारिया के बारे में पता लगा तो वो हैरान रह गए और उनके साथ फोटो खिंचने लगे। वहीं ज्यादातर लोग मारिया को ऐसे देखकर धोखा खा गए। जेन सिडेल बॉडी पेंट कर आर्टिस्ट है। वो अब तक सुपरहीरो की तरह कई लोगों को तैयार कर चुके हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने किसी मॉडल को बॉडी पेंट कराकर मॉल में घूमने का प्रोग्राम किया है।

Related posts

माचो मैन रितिक रौशन 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष बने

Trinath Mishra

रमजानों में आतंकी हमलों से गूंज रहा अफगानिस्तान, काबूल में नवजात बच्चों सहित 14लोगों की मौत..

Mamta Gautam

नोएडा के देसी मुंडे मनवीर गुर्जर का गांव में कुछ ऐसा है ठाठ-बाट

shipra saxena