Breaking News featured यूपी

भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तुरंत हो निदान

bhajpa ka tufani dora भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तुरंत हो निदान

बलिया। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसको लेकर जहां सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दौरे कर रहे हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य भी लगातर तूफानी दौरे पर हैं। इस दौरान वे निकाय चुनाव की जनसभा को सम्बोधित करने और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने बलिया जनपद के सिकंदरपुर आए। इस दौरान उन्होने लोगों को कहा कि निकाय चुनाव में लोकसभा और विधानसभा से भी ज्यादा लहर है।

bhajpa ka tufani dora भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तुरंत हो निदान

भाजपा इस बार निकाय चुनाव में भी विरोधी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर देगी। डिप्टी सीएम मौर्य़ ने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा ने रोडमैप तैयार कर लिया है ऐसे में केंद्र और राज्य के बाद निकाय में भी सरकार बीजेपी की होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होने अखिलेश और मायवती पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों के पास अपना कोई आधार नही बचा है। इसके साथ ही वो जनता के कम दर्शन से भी डर हुए है इसलिए प्रचार में नहीं निकल रहे हैं।

वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने प्रशासनिक अधिकारियों के पेंच कसते हुए कहा कि अगर पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी शिकायत लेकर आये या समस्या तो उसकी समस्या का निदान प्रथम प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। रामजन्मभूमि मद्दे पर बोलते हुए उन्होने कहा कि कोर्ट के निर्णय के आधार पर ही होगा मंदिर का निर्माण।

Related posts

13 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

सपा सांसद के बिगड़े बोल, राज्यसभा में उड़ाया हिंदू देवी देवताओं का मजाक

Pradeep sharma

पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हार के बाद सपा में हो सकते हैं बदलाव, जानिए क्या है तैयारी

Aditya Mishra