Breaking News खेल

धोनी को अनफिट बताने वालों को विराट का जवाब, धोनी एकदम फिट

526494 414909 dhoni kohli worried 700 धोनी को अनफिट बताने वालों को विराट का जवाब, धोनी एकदम फिट

तिरुवंतपुरम।  टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज का खिताब एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। बारिश बाधित आखिरी और निर्णायक मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 6 रन से धूल चटाई है। जीत से उत्तसाहित कप्तान विराट कोहली ने प्रेस वार्ता कर टीम के कौशल के साथ धोनी की नीति को गलत कहने वालों को करारा जवाब दिया। कोहली ने कहा कि अगर मैं तीन बार भी क्षमता साबित करने में असफल रहता हूं तो कई मुझ पर उंगली नहीं उठाएगा, क्योंकि मैं 35 साल का नहीं हूं। कोहली ने कहा कि धोनी फिट है और उन्होंने सारे फिटनेस टेस्ट पास किए हैं। 526494 414909 dhoni kohli worried 700 धोनी को अनफिट बताने वालों को विराट का जवाब, धोनी एकदम फिट

कोहली ने कहा कि अगर आप श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज देखेंगे तो आपको पता चलेगा की धोनी कितने क्षमतावान है, उन्होंने इन दोनों सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तो क्या हुआ अगर वो एक मैच में नहीं चल पाए। कप्तान ने कहा कि लोगों का एक ही इंसान पर लगातार निशाना साधाना गलत है, धोनी टीम में अपनी भूमिका और खेल को बेहतर तरीके से जानते हैं। दिल्ली में खेले गए टी-20 के पहले मैच का जिक्र करते हुए कप्तान ने कहा कि उन्होंने उस मैच के दौरान जो छक्का मारा था उसे कई बार हाईलाइट्स करके दिखाया गया था। उस समय तो किसी ने कुछ नहीं बोला, लेकिन एक मैच में थोड़ा खराब प्रदर्शन क्या कर दिया सारे धोनी के दुश्मन बन बैठे।

कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि लोगों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। धोनी को एक अच्छा खिलाड़ी बताते हुए कोहली ने बोला कि धोनी को क्रिकेट के हर प्रारुप की समझ है। वो एक समझदार इंसान है और वो टीम में अपनी भूमिका को अच्छे से पहचानते है। इसलिए उनके जीवन का फैसला लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। गौरतलब है कि गुजरात के राजकोट में खेले गए टी-20 के दूसरे मैच में  भारत के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिस पर वर्तमान में टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रतिक्रिया देते हुए धोनी का समर्थन किया है। कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया में टीम में धोनी के महत्व और बढ़ती उम्र के बावजूद उनकी फिटनेस पर जोर दिया।

 

 

Related posts

ताइवान ने चीनी लड़ाकू विमान सुखोई-35 को मार गिराया

Samar Khan

चीन यात्रा पर विदेश मंत्री, भारतीय फिल्में हो रही चीन में लोकप्रिय

lucknow bureua

सर्वोत्तम फिल्म अनुकूल प्रदेश बना उत्तराखंड, महानिदेशक सूचना डॉ पंकज पाण्डेय को मिला अवार्ड

piyush shukla