Breaking News featured देश मनोरंजन

उमा भारती के बाद गिरिराज सिंह ने खोला फिल्म पद्मावती के खिलाफ मोर्चा

giriraj singh vs padmawati उमा भारती के बाद गिरिराज सिंह ने खोला फिल्म पद्मावती के खिलाफ मोर्चा

नई दिल्ली। फिल्म पद्मावती को लेकर विवादों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। फिल्म की शूटिंग को लेकर पहले ही विवाद उठा था। अब भाजपा के साथ कांग्रेस और अन्य हिन्दूवादी संगठनों के साथ राजपूत भी फिल्म के प्रदर्शन को लेकर काफी नाराज हो गए हैं। संजय लीला भंसाली की आने वाली इस फिल्म पद्मावती को लेकर अब राजनीतिक दलों और केन्द्र सरकार के मंत्रियों के बयान भी आने लगे हैं।

giriraj singh vs padmawati उमा भारती के बाद गिरिराज सिंह ने खोला फिल्म पद्मावती के खिलाफ मोर्चा

पहले इस विवाद में केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री उमा भारती कूद पड़ी थीं, उन्होने फिल्म को लेकर एक खुला खत लिखा था। उमा ने निर्माता और निर्देशक पर फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में सरकार में उनके साथी और कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह भी कूद पड़े हैं। गिरिराज सिंह ने बताया है कि फिल्म में किरदार को निर्माताओं ने गलत तरीके से दिखाया है। रानी पद्मावती एक वीरांगना थी वह कभी किसी के सामने नहीं झुकीं। अपने आत्मसम्मान के लिए उन्होने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

गिरिराज सिंह का बयान इतने पर ही नहीं थमा उन्होने बॉलीवुड निर्माताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या उमनें किसी और घर्म पर फिल्म बनाने का दम है। हमेशा बॉलीबुड के लोग अक्सर हमारे देवी-देवताओं और एतिहासिक किरदारों पर विवादित फिल्में ही क्यूं बनाते हैं। क्या किसी में दम है किसी और धर्म और मजहब से जुड़े किरदार पर फिल्म बनाने का। फिल्म को लेकर उठा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई संगठन पहले ही अपना विरोध जता चुके हैं।

Related posts

गुजरात के केवडिया में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री के साथ नर्मदे… नर्मदे…

bharatkhabar

अंकित को न्याय दिलाने के लिए बड़े से बड़ा वकील करेगी दिल्ली सरकार: केजरीवाल

Rani Naqvi

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जीता योनेक्स इंडिया ओपन बैडमिंटन-2022 का खिताब

Neetu Rajbhar