मनोरंजन

भाई दूज के मौके पर सैनिकों को लेकर भावुक हुईं लता मंगेशकर

lata mangeshkar

मुंबई। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भाईदूज के मौके पर देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को शुभ कामना का संदेश दिया। सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर ने एक विशेष वीडियो में देश के सभी जवानों को भाईदूज की बधाई दी, तो वे इन पलों में भावुक हो गईं। सुरों की मलिका ने सैनिकों को भेजे संदेश में कहा कि वे हमेशा इस बात पर गर्व करती हैं कि हमारे सैनिक तमाम परेशानियों और चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं।

lata mangeshkar
lata mangeshkar

बता दें कि उनका कहना है कि वे देश के हर फौजी को अपना भाई मानती हैं और एक बहन की तरह अपने फौजी भाइयों की सलामती के लिए वे हमेशा दुआ मांगती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने सैनिक भाईयों के लिए हमेशा हरसंभव मदद करने के लिए तैयार रहती हैं और आगे भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि सैनिक भाइयो के एक आदेश पर उनकी बहन उनके बीच होगी।

Related posts

अप्रैल में तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान! बेटी से 5 साल बड़ी एक्ट्रेस बनेगी वाइफ?

Neetu Rajbhar

बिग बॉस सीजन 10 में सेलेब्स का लेवल गिरा : राज महाजन

shipra saxena

‘आंखे 2’ बनाने की वजह बिग बी

bharatkhabar