मनोरंजन

भाई दूज के मौके पर सैनिकों को लेकर भावुक हुईं लता मंगेशकर

lata mangeshkar

मुंबई। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भाईदूज के मौके पर देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को शुभ कामना का संदेश दिया। सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर ने एक विशेष वीडियो में देश के सभी जवानों को भाईदूज की बधाई दी, तो वे इन पलों में भावुक हो गईं। सुरों की मलिका ने सैनिकों को भेजे संदेश में कहा कि वे हमेशा इस बात पर गर्व करती हैं कि हमारे सैनिक तमाम परेशानियों और चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं।

lata mangeshkar
lata mangeshkar

बता दें कि उनका कहना है कि वे देश के हर फौजी को अपना भाई मानती हैं और एक बहन की तरह अपने फौजी भाइयों की सलामती के लिए वे हमेशा दुआ मांगती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने सैनिक भाईयों के लिए हमेशा हरसंभव मदद करने के लिए तैयार रहती हैं और आगे भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि सैनिक भाइयो के एक आदेश पर उनकी बहन उनके बीच होगी।

Related posts

65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड: ‘न्यूटन’ है इस साल की बेस्ट फिल्म, पढिए श्रीदेवी के अलावा और किस किस को मिला नेशनल अवॉर्ड

rituraj

कपिल Ex गर्लफ्रेंड आई सुनील के साथ-शिल्पा भी शामिल

mohini kushwaha

बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे मुन्ना भाई

kumari ashu