Breaking News featured दुनिया

जापान में आम चुनावों के लिए मतदान जारी, आबे की शानदार जीत दर्ज करने की संभावना

japan 7591 जापान में आम चुनावों के लिए मतदान जारी, आबे की शानदार जीत दर्ज करने की संभावना

टोक्यो। जापान में हो रहे मध्यवद्धी चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। वहीं इन चुनावों में एक बार फिर प्रधानमंत्री शिंजों आबे की शानदार जीत की संभावना बन रही है। चुनावों को लेकर जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चुनावों के ताजा सर्वे में आबे की पार्टी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में आसानी से बहुमत मिल जाने की उम्मीद है , आबे की पार्टी को 465 संसदीय सीटों में से 300 से भी ज्यादा सीटे मिल सकती हैं।japan 7591 जापान में आम चुनावों के लिए मतदान जारी, आबे की शानदार जीत दर्ज करने की संभावना

बता दें कि जापान के इस आम चुनावों में शिंजो की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोईक की पार्टी , पार्टी ऑफ होप में सीधा मुकाबला है।  ताजा सर्वेक्षणों में आबे की पार्टी को 70 फीसदी सीटे मिलने की उम्मीद हैं वहीं कोइक की पार्टी मात्र 55 सीटों पर सिमट सकती है। गौरतलब है कि जापान की जनता बेशक आबे को पसंद न करती हो लेकिन वो उनके काम करने के तरीके और उनकी कूटनीतिक क्षमता के कायल है। वहीं दूसरी तरफ आबे जीतने के चांस इसलिए भी प्रबल है क्योंकि विपक्ष की तरफ से मैदान में उतरे कोइक राष्ट्रीय राजनीति में बहुत अनुभवहीन है।

दूसरी तरफ जब उत्तर कोरिया का संकट देश पर मंडरा रहा हो तो ऐसे समय में सरकार बदलने से जापान की जनता परेहेज कर सकती है। बता दें कि साल 2014 में हुए आम चुनावों में आबे की पार्टी और उसके गठबंधन दल ने 325 सीटें जीती थी। शिंजो ने सिंतंबर में संसद को भंग कर एक महीने के अंदर-अंदर चुनाव कराने का ऐलान किया था।  मध्यावधि चुनाव की घोषणा के तुंरत बाद हुए सर्वे में आबे को 40 सीटों के नुकसान तक की बातें कही गई थी। वहीं अब जापान के एक अखबार योमिसूयरी ने तो आबे की पार्टी को बिना सहयोगी दल के ही बहुमत प्राप्त कर लेने की बात कही है।

Related posts

19 अप्रैल 2022 का राशिफल: मंगलवार का दिन आपके लिए है खास, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

दो पूर्वोत्तर राज्यों में वोटिंग जारी, मतदान केंद्र पर बम धमाके में व्यक्ति घायल

Rani Naqvi

25000 का इनामी सपा नेता गिरफ्तार, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

Aditya Mishra