मनोरंजन

कर्ज न चुकाने के मामले में राम कपूर के खिलाफ कानूनी नोटिस

ram kapoor

मुंबई। टेलीविजन और फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता राम कपूर के खिलाफ कर्ज न लौटाने का मामला दर्ज हुआ है। ये मामला मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, कोलाबा की एक फाइनेंशल कंपनी से राम कपूर ने निजी जरुरतों के लिए दो साल पहले 35 लाख रु. का कर्ज लिया था और इस कर्ज को किश्तों में एक साल के अंदर चुकाने का वादा किया था।

ram kapoor
ram kapoor

बता दें कि कंपनी का दावा है कि राम कपूर ने एक भी किश्त नहीं भरी और इस बारे में जब उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने निराशाजनक बर्ताव किया, जिसके बाद कंपनी ने राम कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कराने का फैसला किया और इसी के तहत राम कपूर को कानूनी नोटिस भेजा गया। खबरों के मुताबिक, राम कपूर को सात दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

वहीं कंपनी इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। कंपनी के सूत्र बताते हैं कि अगर राम कपूर ने नोटिस का सही समय के भीतर जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ अदालत में आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा। राम कपूर ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related posts

बॉबी देओल ने अपने करियर से जुड़े खोले राज कहा, बहुत लोगों से मांगा था काम पर

mohini kushwaha

पूनम पांडे की फिल्म मोबाइल फोन पर होगी रिलीज, कहा सेंसर से तो सभी डरते हैं

shipra saxena

कंगना का साड़ी स्वेग बन रहा हैं ट्रेंड

mohini kushwaha