मनोरंजन

बुलंदशहर गैंगरेप केस पर बनी शार्ट फिल्म, अनुराग होंगे प्रस्तुतकर्ता

anurag kashyap shot film

मुंबई। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हाईवे पर एक महिला और उसकी बेटी के साथ बलात्कार के मामले की गूंज मीडिया में काफी वक्त तक रही थी। अब इस मामले पर एक शार्ट फिल्म बनाई गई है, जिसमें अनुराग कश्यप बतौर प्रस्तुतकर्ता शामिल हैं। इस शार्ट फिल्म का निर्माण अवंतिका खत्री ने किया है और इसका टाइटल ब्यूटीफुल वर्ल्ड रखा गया है।

anurag kashyap shot film
anurag kashyap shot film

बता दें कि इसका निर्देशन श्लोक शर्मा ने किया है, जो अनुराग की कंपनी के लिए नवाजुद्दीन को लेकर हरामखोर बना चुके हैं। अवंतिका खत्री की शार्ट फिल्म में श्वेता त्रिपाठी, अमृता सुभाष और स्वानंद किरकिरे की प्रमुख भूमिकाएं हैं। अवंतिका खत्री हीरोइन रही हैं और कुछ कुछ लोचा है तथा वार छोड़ न यार जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अनुराग कश्यप इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं। दो साल पहले बुलंदशहर के करीब रात के वक्त लुटेरों ने एक कार को लूटा था और इसमें सवार परिवार में से मां-बेटी के साथ पास वाले खेतों में जबरन ले जाकर बलात्कार किया था।

Related posts

‘आज जाने की जिद ना करो’ गाएंगे अरिजीत सिंह

bharatkhabar

Cannes -रेड कार्पेट पर उतरीं ब्रालेस ट्रांसपेरेंट ड्रेस में केंडल जेनर

mohini kushwaha

सलमान खान की फिल्म रेस-3 का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने कहा..

mohini kushwaha