featured Breaking News देश

लगातार दूसरी बार ममता बनर्जी बनीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

MAMTA BANARJI लगातार दूसरी बार ममता बनर्जी बनीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में विरोधियों को पटखनी देने वाली तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल ने ममता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को राजभवन में मंत्रियों की सूची सौंपते हुए ममता ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 42 होगी। ममता के शपथ ग्रहण समारोह के समय मंच पर बड़ी संख्या में भाजपा विरोधी नेता मौजूद थे।

MAMTA BANARJI

इस बार ममता के मंत्रिमंडल में कुल 17 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें माकपा से तृणमूल में शामिल हुए अब्दुर रज्जाक मोल्लाह, सुवेंदु अधिकारी, सोवनदेब चटोपाध्याय, चुरामणि महतो, तपन दासगुप्ता, सिद्दिकुल्लाह चौधरी तथा आसिमा पात्रा के नाम शामिल हैं।

उनके साथ कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अबानी जोअरदार व जेम्स कुजुर तथा गायक इंद्रनील सेन मंत्री पद की शपथ लेंगे। बनर्जी के दूसरे कार्यकाल में गोलम रब्बानी, बच्चू हंसदा, जाकिस हुसैन, संध्यारानी टुडु तथा रवींद्रनाथ घोष पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हुए। प्रदेश भाजपा ने इस शपथ समारोह का बहिष्कार किये जाने की बात कही थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी वहां गए हैं।

Related posts

जाकिर नाईक के बचाव में उतरा दारुल उलूम देवबंद

bharatkhabar

पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी को अमृतसर रेल हादसे में मिली क्लीन चिट

Rani Naqvi

गाजीपुर में शुरू हुआ ‘टीका उत्सव’, पीएम मोदी की अपील का ये दिखा असर

Aditya Mishra