featured Breaking News देश राज्य

ओला कैब में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, मिली 5 साल तक फ्री राइड

ola cab ओला कैब में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, मिली 5 साल तक फ्री राइड

महाराष्ट्र। पुणे में एक गर्भवती महिला का चलती ओला कैब में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। महिला का नाम ईश्वरी देवी है। गर्भवती ईश्वरी देवी ने कमला नेहरू अस्पताल जाने के लिए कैब बुक की थी लेकिन उस वक्त वह प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने चलती गाड़ी में बच्चे को जन्म दे दिया।

ola cab ओला कैब में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, मिली 5 साल तक फ्री राइड
ola cab gifted 5 year free ride

ओला कैब ड्राइवर ने उस वक्त आनन फानन में जच्चा बच्चा को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को स्वस्थ बताया। डॉक्टर का कहना है कि दोनों जच्चा बच्चा स्वस्थ है। यह पूरा मामला महात्मा गांधी जयंती यानि 2 अक्टूबर की है। वही इस मामले में ओला कैब ड्राइवर यशवंत गलांदे ने कहा कि वह काफी भाग्यशाली है कि उसकी कैब में महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। ओला कैब ड्राइवर यशवंत गलांदे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मां और बच्चे को पांच साल तक फ्री राइड दे दी।

वही अस्पताल पहुंचने के बाद ईश्वरी देवी ने ओला कैब ड्राइवर का आभार जताया। ऐसे में यशवंत गलांदे ने कहा कि उसने पहले ऐसा कभी नहीं सोचा था कि उसकी गाड़ी में कोई महिला बच्चे को जन्म देगी और वह किसी महिला के प्रसव में मदद कर पाएगा। उसने बताया कि वह जल्द से जल्द महिला को अस्पताल पहुंचाना चाहता था। इस मामले की जानकारी पांच अक्टूबर को ट्वीटर के माध्यम से दी गई है।

Related posts

पीएम मोदी का कानपुर दौरा आज, मेट्रो सहित कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए पीएम मोदी का पूरा डे प्लान

Neetu Rajbhar

आश्रय गृह से मिली हड्डियां, हत्या की आशंका में पुलिस छानबीन में जुटी

bharatkhabar

मेघालय के उमरोई में भारत-म्यांमार के बीच हुआ सैन्य अभ्यास का आगाज

Rani Naqvi