featured मनोरंजन

वायरल वीडिया: प्रियंका चोपड़ा को क्रिश्चियन दुल्हन के रूप में देखकर भावुक हुए निक जोनस

nick वायरल वीडिया: प्रियंका चोपड़ा को क्रिश्चियन दुल्हन के रूप में देखकर भावुक हुए निक जोनस

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी करने के बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी। इसके साथ ही प्रियंका ने मंगलवार को अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। प्रियंका की ईसाई शादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है क्योंकि उस वीडियो में निक इमोशनल नजर आए वीडियो में आप देखेंगे कि जब प्रियंका अपने ब्राइडल लुक में तैयार होकर निक जोनस की तरफ आती हैं तो निक भावुक हो जाते हैं। वो अपनी दुल्हन को देख अपने आंसू नहीं रोक पाते।

nick वायरल वीडिया: प्रियंका चोपड़ा को क्रिश्चियन दुल्हन के रूप में देखकर भावुक हुए निक जोनस

 

क्रिश्चियन शादी में प्रियंका चोपड़ा ने रैल्फ लॉरेन का गाउन पहना

बता दें कि वीडियो में आप देखेंगे कि निक अपने आंसू पोंछते हैं और उनके भाई जो जोनस उनको देखते हैं। बता दें कि क्रिश्चियन शादी में प्रियंका चोपड़ा ने रैल्फ लॉरेन का गाउन पहना था, और यह गाउन बहुत ही कमाल का था। हर किसी की नजर इस ड्रेस पर थी। भले ही प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा उनके साथ इस खास मौके पर मौजूद नहीं थे लेकिन मां मधु चोपड़ा ने पिता की कमी किसी भी तरह प्रियंका को खलने नहीं दी। दिल्ली में हुए दोनों की रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। पीएम ने प्रियंका और निक को शादी की बधाई और आशीर्वाद देने के बाद चोपड़ा और जोनास फैमिली के साथ पोज भी दिए।

Related posts

ऋतिक-सुजैन के बीच की मिटी दूरियां..तस्वीरों में देखिए बच्चों के साथ मस्ती

shipra saxena

PM Modi Visit: आज पीएम मोदी का राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

Rahul

Delhi: गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 2 संदिग्ध किए गिरफ्तार

Rahul