बैंगलोर। अगर आप दोपहर में किसी काम के लिए बाहर जाएंगे तो आपके मन में एक खयाल आना वाजिब है और वो ये कि इस बार गर्मी मार्च महीने में ही जून का सितम बरपा रही है। तो जरा सोचिए इस भीषण गर्मी का मार्च में ही प्रोमो जलाने वाला है तो जून में पूरी फिल्म क्या होगी?
होली के बाद एकदम से बढ़ी गर्मी ने जहां एक ओर सूर्य देवता की ना केवल इंसान बल्कि जानवरों पर भी टेढ़ी नजर है जिसके चलते अब जानवरों को पानी की किल्लत के चलते घरों में घुसने पर मजबूर हो गए है। दरअसल कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के कइगा में गर्मी की मार का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां पर एक खतरनाक किंग कोबरा की प्यास इंसान बुझाते हुए दिखाई दिया। फिलहाल ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
(साभार यूट्यूब)
इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक इंसान कोबरा की पूंछ को पकड़ा हुआ है तो वहीं उसके मुहं के पास एक इंसान पानी की बोतल से पानी पिला रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 24 मार्च का है।