उत्तराखंड

गोविन्द सिंह कुंजवाल पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

govind singh uk गोविन्द सिंह कुंजवाल पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

देहरादून। कांग्रेस के विधान सभा स्पीकर गोविन्द सिंह कुंजवाल पर भाजपा और कांग्रेस की रार बढ़ गई है। भाजपा ने गोविन्द सिंह कुंजवाल पर आरोप लगाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है कि उन्होंने अपने विवेकाधीन कोष का दुरूपयोग किया है।

govind-singh-uk

हांलाकि अब इस मामले में कांग्रेस स्पीकर गोविन्द सिंह कुंजवाल के बचाव में आ गई है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा है कि भाजपा ने इससे पहले भी कई आरोप लगाये हैं, पर आज तक वह कोई आरोप साबित नहीं कर पाई है। अब जब चुनाव करीब है तो वह अपने ऊपर लगे सरकार तोड़ने के आरोप से बचने के लिए जनता को गुमराह करने के उद्देश्य में नये-नये ड्रामे कर रही है।

जबकि भाजपा की तरफ से स्पीकर गोविन्द सिंह कुंजवाल पर अपने ही विधान सभा क्षेत्र पर अपने विवेकाधीन कोश से धन खर्च करने का आदेश दिया गया है। भाजपा ने इस बारे में राज्यपाल को ज्ञापन दिया है साथ ही अब वह चुनाव आयोग के पास जाने का मन बना रही है।

Related posts

सैनिकों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

bharatkhabar

उत्तराखंड में अब मीट की होगी होम डिलीवरी, फोन करते ही पहुंचेगा घर

Samar Khan

सीएम रावत से सचिवालय में एअर वाइस मार्शल ओ.पी.तिवारी ने भेंट की

Rani Naqvi