यूपी

साइकिल से उतरकर,कमल खिलाएंगे ‘राजा भैया’!

raja bhaiya साइकिल से उतरकर,कमल खिलाएंगे 'राजा भैया'!

लखनऊ। एक तरफ सपा में संग्राम जारी है। साइकिल चुनाव चिन्ह किसका होगा सबकी निगाहें इस पर टिकी हुई है। सपा में जारी घमासान के बीच पार्टी को एक बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ साइकिल की सवारी छोड़,कमल का रूख कर सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि पार्टी के कई विधायक राजा भैया के साथ पार्टी छोड़ सकते हैं।

raja bhaiya साइकिल से उतरकर,कमल खिलाएंगे 'राजा भैया'!

जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के संपर्क में लगातार बनाए हुए है। राजा भैया को बीजेपी में शामिल करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पीएम मोदी से बातचीत करेंगे, जिसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

पूर्वांचल से सपा को लगेगा झटका

राजा भैया की पूर्वांचल में काफी पूछ है, उन्हें ठाकुरों का समर्थन मिला हुआ है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जियाउल हक केस के बाद सपा में उपेक्षित राजा भैया बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।पूर्वांचल में माफिया से नेता बने बृजेश सिंह के साथ मिलकर क्षत्रिय वोटों को भाजपा के पक्ष में कर सकते हैं। उन पर भरोसा राजनाथ सिंह को है और राजनाथ सिंह जो कह दें उसे तो ना पीएम मोदी मना कर सकते हैं और ना ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।

Related posts

सीबाआई ने अपने हाथ में ली  यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी घोटाले की की जांच, जीने क्या है पूरा मामला

Rani Naqvi

रामदेव और PNB लाए 10 लाख तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, साथ में मिलेंगे ये बेनिफिट

Rahul

8 अगस्‍त को लखनऊ आएंगे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास, इन मुद्दों पर होगा मंथन  

Shailendra Singh