मनोरंजन वायरल वीडियो

गाने की धुन पर थिरके लाडले नवाब तैमूर, वीडियो हुआ वायरल

Untitled 30 गाने की धुन पर थिरके लाडले नवाब तैमूर, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली।  करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूट अदाओं की वजह से सोशल मीडिया पर काफी छायें रहते हैं ऐसा ही कुछ एक्टर तुषार कपूर के बेटे की बर्थडे पार्टी में हुआ। बर्थडे तो था एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य का जो कि 2साल के हो चुके हैं पर लक्ष्य के बर्थडे में भी तैमूर ने खूब सुर्खियां बटोरी।

एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य 2 साल के हो चुके हैं। इस दौरान उनके बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के सभी स्टार किड्स शामिल हुए। पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

Untitled 30 गाने की धुन पर थिरके लाडले नवाब तैमूर, वीडियो हुआ वायरल

 

तैमूर अली खान बनेगें क्रिकेटर-मम्मी करीना ने बताया

 

सभी की निगाहें लाडले नवाब तैमूर पर

इस बर्थडे पार्टी में सभी की निगाहें करीना और सैफ के लाडले नवाब तैमूर पर रहीं। तैमूर को उनकी नैनी ने गोद में ले रखा था। बर्थडे पार्टी के दौरान जब गाने की धुन बजी तो तैमूर भी खुद को रोक नहीं पाए और थिरकने लगे। पार्टी में तैमूर ही नहीं बल्कि जितेंद्र भी अपने पोते लक्ष्य के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तुषार के बेटे की बर्थडे पार्टी में करण जौहर के दोनों बच्चों ने भी शिरकत की। करण जौहर अपनी बेटी रूही को गोद में लिए दिखाई दिए।

 

 

तैमूर हर रोज अपनी फोटो और वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। हाल ही में करीना, तैमूर को स्कूल ले जाती नजर आई थीं। तैमूर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें करीना उन्हें जबरदस्ती स्कूल ले जा रही हैं लेकिन तैमूर स्कूल के अंदर जाने के लिए तैयार नहीं थें।

Related posts

बीच पर मलाइका अरोड़ा का दिखा हॉट अंदाज, क्या आप पहचान पाए?

Saurabh

क्यों नहीं होगा ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में इंटीमेट सीक्वेंस, सामनें आयी ये बड़ी वजह

Nitin Gupta

जाने ए आर रहमान के बारे में कुछ अन-सुने पहलुओं के बारे में, क्यों बदलना पड़ा धर्म

Rani Naqvi