भारत खबर विशेष

…यहां जानिए आखिर क्या है सर्जिकल स्ट्राइक

surgical ...यहां जानिए आखिर क्या है सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादियों के ‘लांच पैड्स’ को निशाना बनाते हुए बुधवार देर रात ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ किए।

surgical

सेना ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सैन्य शिविर पर 18 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के 11 दिन बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने एलओसी के पार आतंकवादियों को निशाना बनाया। उड़ी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। अब सबके मन में यह सवाल है कि आखिर क्या है यह सर्जिकल स्ट्राइक…तो आइए आसानी से समझिए इसको…

यह है सर्जिकल स्ट्राइक:-

  • किसी भी सीमित क्षेत्र में जब सेना के जवान अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए कार्रवाई करते हैं। उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं।
  • सर्जिकल स्ट्राइक करते वक्त सेना इस बात का ध्यान रखती है कि दुश्मनों के ठिकानों को ही निशाना बनाया जाए, उससे किसी और को कोई नुकसान न पहुंचे।
  • ऐसे खतरनाक ऑपरेशन को संभलने के लिए सेना के विशेष कमांडो को जिम्मेदारी दी जाती है।
  • सर्जिकल स्ट्राइक करने से पहले सेना वहां के हालातों और जगह की जानकारियों की बारीकी से परख करती है।
  • इसके बाद सेना के जवान हेलीकॉप्टर के माध्यम से उस जगह को निशाना बनाते हैं।
  • इस पूरे ऑपरेशन की हर जानकारी को गोपनीय रखा जाता है।
  • यह सेना द्वारा किया जाने वाला एक नियंत्रित हमला होता है।

Related posts

आपरेशन ब्लू स्टार: 32वीं बरसी पर ताजा हुईं यादें

bharatkhabar

प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी के 44 साल पूरे होने पर, ट्वीट किया वीडियो

bharatkhabar

बेटे ले गया पड़ोसी लड़की को भगाकर तो ग्रामीण ने दी मां को मानवता शर्मसार करने वाली सजा, लोग बने मूकदर्शक

Trinath Mishra