featured देश पर्यटन

आईकॉन पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किए जाएंगें देश के 17 पर्यटन स्थल

ताज महल और फतेपुर सीकरी का सीन आईकॉन पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किए जाएंगें देश के 17 पर्यटन स्थल

पर्यटन मंत्रालय ने देश के 12 कलस्टरों में स्थित 17 स्थलों की पहचान की है। जिनको आईकॉन पर्यटन स्थल विकास परियोजना के तहत विकसित किया जाएगा। इसकी घोषणा 2018-19 के बजट भाषण में की गई थी। केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ‘स्वतंत्र प्रभार’ के.जे.अल्फोंस ने इस के बारे में आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

 

ताज महल और फतेपुर सीकरी का सीन आईकॉन पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किए जाएंगें देश के 17 पर्यटन स्थल
आईकॉन पर्यटन स्थलों के रूपमें विकसित किए जाएंगें देश के 17 पर्यटन स्थल

17 स्थलों में उत्तर प्रदेश- ताजमहल और फतेहपुर सीकरी, महाराष्ट्र- अजंता और एलोरा..

बता दें कि 17 स्थलों में उत्तर प्रदेश- ताजमहल और फतेहपुर सीकरी, महाराष्ट्र- अजंता और एलोरा, दिल्ली- हुमायूं का मकबरा, लाल किला और कुतुब मीनार हैं। गोवा- कोल्वा समुद्रतट, राजस्थान- आमेर किला, गुजरात- सोमनाथ और धौलावीरा, मध्य प्रदेश- खजुराहो, कर्नाटक- हम्पी, तमिलनाडु- महाबलीपुरम, असम- काजीरंगा, केरल- कुमारकोम,बिहार- महाबोधि।मंत्रालय समग्रता के साथ इन स्थलों को विकसित करेगा। निम्न मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा- गंतव्य स्थल की कनेक्टिविटी, स्थल पर पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं व अनुभव, कौशल विकास, स्थानीय समुदायों को जोड़ना, प्रचार और ब्रांड बनाना, निजी निवेश आकर्षित करना।

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देंगे बोइंग-57 और एयरबेस 308 : महाराज

मंत्रालय एएसआई और राज्य सरकार के सहयोग से सभी गतिविधियां संचालित करेगा

गौरतलब है कि उक्त योजना के स्मारक स्थल, भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) और राज्य पुरातत्व विभागों के क्षेत्राधिकार में आते हैं। मंत्रालय एएसआई और राज्य सरकार के सहयोग से सभी गतिविधियां संचालित करेगा। विकास कार्यों में स्मारकों की स्वच्छता, पर्यावरण अनुकूल तकनीक का उपयोग, पर्यटकों के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था तथा स्थल तक पहुंचने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

महेश कुमार यदूुवंशी 

Related posts

दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी पहुंची लखनऊ, जानिए किन मुद्दों पर होगा मंथन

Nitin Gupta

एच-1बी वीजा में ट्रंप प्रशासन का ये बदलाव कर देगा जीवनसाथी से दूर

Breaking News

उत्तर प्रदेश में हो सकेगा दुर्गा पूजा का आयोजन, योगी ने दिये आदेश

Trinath Mishra