देश

लखनऊ से हज के लिए रवाना जायरीन

first batch, haj, pilgrim, saudi arabia, Lucknow

नई दिल्ली। अल्लाह हुम्मा लबबैक की सदाओं के साथ हाजियों का पहला जत्था सोमवार को सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया। पहले दिन 330 हज यात्री रवाना हुए। इस मौके पर अल्पसंख्यक और हज मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्य मंत्री मोहसिन रजा और मंत्री बलदेव औलख ने झड़ी दिखाकर हज यात्रियों की यात्रा बस को हज हाउस से रवाना किया।

first batch, haj, pilgrim, saudi arabia, Lucknow
haj pilgrim

बता दें कि मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा कि सीएम योगी आदित्य नाथ ने निर्देश दिए हैं कि हज यात्रियों का पूरा ख्याल रखा जाए। इस बार हज यात्रियों के पहले के मुकाबले बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने क्या किया है, उसमें हम कमियां नहीं ढूंढते लेकिन प्रदेश सरकार हज यात्रियों को बेहतर सुविधायें देगी।

वहीं कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यहां से जाने वाले हाजी उस पवित्र स्थान पर जा कर देश में और खुशहाली की दुआ करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रहे हैं। इसलिए उनकी निगाह में हज यात्रियों के लिए बहुत सम्मान है। इस दौरान मंत्री बलदेव औलख ने कहा कि मैं सभी यात्रियों के लिए दुआ करता हूं कि उनकी यात्रा सफल हो। हज यात्रियों को लेकर दोपहर 12 बजे अमौसी एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट रवाना हुई। इस बार यूपी से 29 हज़ार 441 यात्री हज पर रहे हैं। इसमें लखनऊ के 1000 हज यात्री शामिल हैं।

Related posts

39वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: कैमरे में कैद किया हैंड पेंटिंग से सजे बिहार पवेलियन

Trinath Mishra

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में BJP के 3 कार्यकर्ताओं की मौत

Samar Khan

MCD Mayor Election 2023: आज दिल्ली नगर निगम के मेयर का होगा चुनाव, पहले 3 बार हो चुकी हैं बैठकें

Rahul