मनोरंजन

हॉलीवुड छोड़ बॉलीवुड लौटेंगी प्रियंका

priyanka chopra3 हॉलीवुड छोड़ बॉलीवुड लौटेंगी प्रियंका

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही भारत लौट रही हैं। अमेरिका में उनकी टेली सीरिज ‘क्वांटिको’ के दूसरे भाग का प्रसारण बंद हो गया है। इसकी वजह बताई गई है कि शो को उम्मीदों के मुताबिक टीआरपी नहीं मिली। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने लास एंजेंल्स से भारत लौटने का फैसला किया है। इस शो के अलावा प्रियंका की पहली हालीवुड फिल्म बेवाच के भी रिलीज का इंतजार हो रहा है।

priyanka chopra3 हॉलीवुड छोड़ बॉलीवुड लौटेंगी प्रियंका

हालांकि पहले ये फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी। अब इस फिल्म को लेकर कोई खबर नहीं है कि ये कब तक रिलीज होगी। खबरें हैं कि इस शो की मार्केटिंग नहीं हो पा रही है, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हो पा रही है। प्रियंका के बारे में सूत्रों का कहना है कि मुंबई लौटकर वे अपने ठहरे हुए करिअर को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी और कई निर्माता-निर्देशकों के साथ उनकी मुलाकात होगी। अभी तक प्रियंका के पास बालीवुड की कोई फिल्म नहीं है। उनकी मां मधु चोपड़ा की अगुवाई में उनकी प्रोडक्शन कंपनी प्रादेशिक भाषाओं में फिल्में बनाने का काम कर रही है। उनकी कंपनी की मराठी फिल्म वेंटिलेटर को इस साल तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है, जिसमें से बेस्ट फिल्म डायरेक्टर का पुरस्कार इस फिल्म के निर्देशक राजेश महापुस्कर को मिलेगा। मराठी के अलावा प्रियंका की कंपनी की पंजाबी फिल्म सर्वानंन को बाक्स आफिस पर बड़ी कामयाबी मिली। अब ये कंपनी गुजराती, भोजपुरी और पूर्वी भारत की भाषाओं में फिल्में बनाने की योजनाओं पर काम कर रही है।

Related posts

सीएम उद्धव ठाकरे से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने की कुछ सहूलियतों की मांग

pratiyush chaubey

कंगना का साड़ी स्वेग बन रहा हैं ट्रेंड

mohini kushwaha

जानिए: कैसे एक गड्ढे ने ले ली जुनूनी बाइकर जागृति की जान

Rani Naqvi