featured देश राज्य

राम रहीम को भगाने की कोशिश में हरियाणा पुलिस के 5 कमांडों बर्खास्त

ram rahim 5 राम रहीम को भगाने की कोशिश में हरियाणा पुलिस के 5 कमांडों बर्खास्त

गुरमीत राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद कई चौंकाने देने वाले खुलासा हो रहे हैं। लेकिन इस बीच राम रहीम को पंचकूला कोर्ट से भगाने के जुर्म में हरियाणा पुलिस के पांच सिपाहियों को बर्खास्त किया गया है। आरोप लगाया गया है कि पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालम में राम रहीम को भगाने के लिए कमांडों ने दो प्राइवेट दो सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मिलकर राम रहीम को भगाने का प्रयास किया था।

ram rahim 5 राम रहीम को भगाने की कोशिश में हरियाणा पुलिस के 5 कमांडों बर्खास्त
ram rahim

जानकारी इस प्रकार राम रहीम को दोषी पाए जाने के बाद सीबीआई कोर्ट से राम रहीम को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। पुलिस राम रहीम को कोर्ट से मेडिकल के लिए अस्पताल ले जा रही थी। लेकिन इस दौरान वहां पर प्राइवेट तथा सरकारी कमांडों ने पुलिस अधिकारी के साथ झगड़ा किया था और राम रहीम को भगाने का प्रयास किया था। इससे पहले तीन कमांडों को पहले बर्खास्त किया गया था। और अब बाकी दो कमांडों को बर्खास्त किया गया है।

वही हरियाणा पुलिस द्वारा राम रहीम मामले में लाल बैग का खुलासा किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए आईजीपी ने बताया ने राम रहीम के लाल बैग को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लाल रहीम के पास एक लाल बैग था। जब राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद उसने एक लाल बैग मांगा। राम रहीम का कहना है कि लाल बैग में उसके कपड़े रखे हुए थे। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है।

दरअसल पुलिस ने बताया है कि लाल बैग मांगने का मतलब है कि राम रहीम को दोषी करार दे दिए गया है और यह बात समर्थकों को बताकर हिंसा फैला दी जाए। आईजीपी ने मीडिया को बताया है कि जब गाड़ी से बैग को बाहन निकाला गया तो आंसू गैस के गोले दागने का सिलसिला शुरू हो गया जिसके बाद पुलिस समझ गई की इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। आपको बता दें कि राम रहीम को दोषी पाए जाने के पंचकूला समेत कई जगहों पर भारी उपद्रव मचाया गया था। इस हिंसा में कई लोगों की जान चली गई थी तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Related posts

UP News: बलिया में अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, 3 लोगों की मौत

Rahul

जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कविंदर गुप्ता बनेंगे डिप्टी सीएम

Rani Naqvi

देश के दक्षिणी राज्य के एक गर्वनर पर लगा यौन शोषण का आरोप, गृह मंत्रालय पहुंची शिकायत

Rani Naqvi