मनोरंजन

बिग बॉस के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

bollywood, omji maharaj, big boos, arrest, theft case, delhi, crime branch

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 10 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम को बीते मंगलवार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट ने स्वामी ओम को भजनपुरा से गिरफ्तार किया गया। स्वामी ओम पर चोरी का आरोप लगा है। स्वामी ओम उस वक्त चर्चा में आए जब एक टीवी शो उन्होंने मारपीट की थी। इसके बाद स्वामी ओम ने सलमान के शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था। चोरी के अलावा भी ओमजी महाराज पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। स्वामी पर लोधी कलोनी में मामला दर्ज है जिसका केस साकेत कोर्ट में लंबित है।

bollywood, omji maharaj, big boos, arrest, theft case, delhi, crime branch
omji maharaj

बता दें कि पिछले साल स्वामी ओम के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। उसके बाद कोर्ट ने दूसरी सुनवाई में स्वामी को राहत दे दी थी और उनके वारंट को रद्द कर दिया था। स्वामी को इसके बाद कोर्ट में पेश होना था। लेकिन स्वामी कोर्ट में पेश नहीं हुए जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोषी करार कर दिया। स्वामी के केस की एफआईआर लोधी कॉलोनी थाने में दर्ज की गई थी जिसके बाद उसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था।

Related posts

विरुष्का ने मनाया अपना पहला करवाचौथ, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

mahesh yadav

सोशल मीडिया एक वरदान : सोनू निगम

Anuradha Singh

इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस सीजन-12, देखें प्रोमो

mohini kushwaha