दुनिया

इंडोनेशिया में समलैंगिक जोड़े को मारी 83 बेंत, सेक्स करते पकड़ा गया था जोड़ा

िपसर इंडोनेशिया में समलैंगिक जोड़े को मारी 83 बेंत, सेक्स करते पकड़ा गया था जोड़ा

इंडोनेशिया। इंडोनेशिया के आकेह प्रांत में एक समलैंगिग जोड़े को सेक्स करते पकड़ा गया तो बेंत ने उस जोड़े की 83 बार पिटाई की गई। इन दोनों को प्रांतीय इस्लामिक कानून के तहत यह सजा सुनाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी मंगलवार को मिली।दोनों उजले गाउन में एक मंच पर प्रार्थना कर रहे थे और टोपी पहने हुए लोगों का एक दल उनकी पीठ पर बेंत बरसा रहे था।

िपसर इंडोनेशिया में समलैंगिक जोड़े को मारी 83 बेंत, सेक्स करते पकड़ा गया था जोड़ा

बता दें कि इन दोनों की उम्र करीब 20 और 23 साल है। निगरानी समिति के सदस्यों ने गत मार्च महीने में इन्हें सेक्स करते पकड़ा था।  उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के अधिकांश भागों में समलैंगिक सेक्स गैर कानूनी है। लेकिन केवल आकेह प्रांत में इस्लामिक कानून लागू है। इस प्रांत में शरीयत कानून के तहत पहली बार समलैंगिकों की बेंत से पिटाई हुई है। प्रांत की राजधानी बांदा आकेह में मस्जिद के बाहर यह सजा दी गई है।

हालांकि इन दोनों की पहचान नहीं बताई गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब इन दोनों की पिटाई हो रही थी तब बड़ी संख्या में वहां एकत्रित लोग खुश हो रहे थे। वहां एक व्यक्ति ने चिल्लाकर कर कहा कि यह सजा तुम्हारे लिए एक सबक होगी। एक अन्य ने कहा कि और जोर से मारो। वैसे सजा देने से पहले आयोजकों ने भीड़ को इन्हें नहीं मारने की चेतावनी दी थी और कहा था कि ये भी इंसान हैं। विदित हो कि इस समलैंगिक जोड़ा को 85 बेंत मारने की सजा सुनाई गई थी, लेकिन दो बेंत मारने की सजा इसलिए कम कर दी गई कि ये दोनों दो महीने से जेल में थे।

Related posts

3 नवंबर को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव से पहले ट्रम्प ने भरा जीत का दावा

Samar Khan

Tokyo Olympics 2020: लवलीना ने सेमीफाइनल हारकर भी रचा इतिहास, भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल

pratiyush chaubey

आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने 9/11 के प्लेन हाईजैकर की बेटी से रचाई शादी

rituraj