यूपी

वर्दी की गर्मी में जमीनी विवाद में दरोगा ने की हत्या

mau वर्दी की गर्मी में जमीनी विवाद में दरोगा ने की हत्या

मऊ। पुलिस की वर्दी मऊ जिले में खून से दागदार हुई हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात सुभाष ने जमीनी विवाद को लेकर अपने ही चचेरे भाई को गोली मार दिया हैं। जिससे उसकी मौंत हो गयी हैं। साथ ही इस विवाद में दो अन्य लोग भी गभीर रुप से घायल हुए हैं। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आऱोपी दरोगा और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गयी डबल बैरेल की बंदूक को भी पुलिस ने बरामद कर आगे की तफ्तीश में जुट गयी हैं।
mau वर्दी की गर्मी में जमीनी विवाद में दरोगा ने की हत्या
दरअसल पुरा मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के चक भदवा गांव का हैं। जहां के निवासी सुभाष उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में वारलेंस विभाग में हेड आपरेटर के पद पर तैंनात हैं। दरोगा सुभाष का अपने ही पट्टीदारों से जमीनी विवाद चलता हैं। इसी विवाद को लेकर दरोगा ने अपने चचेरे भाई अनिरुद्धा को अपनी लाइसेंसी डबल बैंरेल बंदूक से गोली मार दिया। जिससे उसकी मौंत हो गयी। साथ ही इस विवाद में हुई मारपीट के दौंरान दो अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

फिलहाल घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौंके पर पहुची पुलिस ने आरोपी दरोगा सुभाष और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही मृतक अनिरुद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना में प्रयोग की गयी डबल बैंरेल लाइसेंसी बंदूक और खाली कारतूस को बरामद कर लिया हैं। वही पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दरोगा ने सारे घटना क्रम को अंजाम दिया हैं। इस मामलें में सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही हैं।

रवीन्द्र सैनी, संवाददाता

Related posts

महिला मार्च कर कांग्रेस ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश, प्रियंका गांधी ने किया नेतृत्व, सड़कों पर उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब

Rahul

अमित शाह का बस्ती दौरा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Rahul srivastava

बहराइच में प्रधानमंत्री मोदी की रैली फ्लॉप शोः मायावती

Rani Naqvi