उत्तराखंड

वन दरोगा बना तेंदुए का निवाला

tiger वन दरोगा बना तेंदुए का निवाला

देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे रिहाइशी क्षेत्र में तेंदुए का आंतक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां आए दिन तेंदुआ किसी ना किसी को अपना निवाला बनाता है। वही बीती रात तेंदुए ने अपने मुंह का निवाला वन दरोगा को बना लिया। पखवाड़े के अंदर इस तरह की जानलेवा हमले की यह दूसरी घटना है, यहां तीन महीने पहले भी एक युवक को तेंदुए का शिकार बनना पड़ा था। यहां बीती रात दरोगा आनंद सिंह पुराने पुल के रास्ते सत्यनारायण सेक्शन में हरिद्वार हाइवे पर बने अपने सरकारी आवास पर लौट रहे थे जिस बीच तेंदुए ने उनकी जान ले ली।

tiger वन दरोगा बना तेंदुए का निवाला

घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने की छानबीन
कई घंटे बीत जाने पर भी जब दरोगा अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सुबह उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन में दरोगा की चप्पल पुराने पुल के किनारे पड़ी मिली। जिसके वहां दरोगा की छानबीन की गई और कुछ ही दूरी पर दरोगा का शव पाया गया।
तेंदुए ने दरोगा के शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया हुआ था। शव को देख कर ये कहा जा रहा है कि तेंदुआ पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था और मौका पाकर तेंदुए ने दरोगा पर हमला कर दिया।

Related posts

उत्तराखंड में जमकर हुई बारिश से लोगों को मिली राहत, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

bharatkhabar

Uttarakhand Weather News: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ लैंड स्लाइड, यातायात बंद

Rahul

अनवरत रूप से जारी रहेगा अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हांकन और सीलिंग का कार्य

Rani Naqvi