featured देश

रामनवमी जुलूस विवाद में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

123 रामनवमी जुलूस विवाद में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

हजारीबाग। झारखंड स्थित हजारीबाग के महूदी में 1984 से बंद रामनवमी मार्ग से जुलूस निकालने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़कागांव के महूदी से दशकों से मार्ग विवाद के कारण रामनवमी जुलूस चार अप्रैल को नहीं निकालने को लेकर रातभर डीसी- एसपी के मनाने के बाद भी पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा नहीं माने थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Yashwant Sinha रामनवमी जुलूस विवाद में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद भड़के लोगों पर पुलिस ने हवाई फायरिंग और लाठी चार्ज भी किया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया हुआ है।

बताया जा रहा है कि यशवंत सिन्हा अपने समर्थकों के साथ बड़कागांव के मोहदी गांव के राणा टोला में डटे हुए थे। ग्रामवासियों सहित वो करीब रात दो बजे ही मोहदी गांव पहुंचे थे। मोहदी गांव के राणा टोला से रामनवमी जुलूस निकला था और आगे रास्ते में बैरिकेट लगाकर उसे रोक दिया गया था दिन में 12 बजे यशवंत सिन्हा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Related posts

महाराष्ट्र:सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर मराठों का आंदोलन हुआ हिंसक, एक युवक ने की खुदकुशी

rituraj

मलाइका अरोड़ा के हॉट योगा ने लगाई आग

Shailendra Singh

नवाज शरीफ और मरियम नवाज पर पाकिस्तान की अदालत ने कसा शिकंजा,हवाई अड्डे पर ही होगी गिरफ्तारी

rituraj