featured देश

दिल्ली के होटल में लगी आग, यहां ठहरे हुए थे महेंद्र सिंह धोनी

delhi dawrkar hotel दिल्ली के होटल में लगी आग, यहां ठहरे हुए थे महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के एक होटल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस होटल में आग लगी है उसमें भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ठहरे हुए थे। मिल रही जानकारी के मुताबिक धोनी दिल्ली झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने धोनी दिल्ली आए थे। होटल में आग लगने के कारण खिलाड़ियों की किट जल गई है।

delhi dawrkar hotel दिल्ली के होटल में लगी आग, यहां ठहरे हुए थे महेंद्र सिंह धोनी

धोनी सुरक्षित

होटल में यह आग सुबह 6 बजे लगी थी। आग लगने की खबरे जैसे ही होटल प्रशासन को लगी उन्होंने पहले खिलाड़ियों को इस बात की जानकारी दी और महेंद्र सिंह धोनी समेत तमाम खिलाड़ी जो होटल में ठहरे हुए थे उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। करीब 550 भारतीय व विदेशी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मैच रद्द

जानकारी के मुताबिक होटल में आग लगने और किट जलने के कारण झारखंड बनाम बंगाल (विजय हजारे ट्रॉफी) का मैच कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शाम तक मैच की अगली तारीख का ऐलान किया जा सकता है।

30 दमकल की गाड़ियां

बताया जा रहा है कि होटल में आग बुझाने का काम लगातार जारी है। मौके पर 30 दमकल की गाड़ियां और बचावकर्मी मौजूद हैं। हालांकि अब तक किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिल है।

Related posts

सामने आया एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वीके शशिकला को जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला

Rani Naqvi

मुंबई और गोवा में NCB की ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 लोग गिरफ्तार

Samar Khan

एशिया कप टूर्नामेंट में अलग नजर आएगी  पाक टीम-आमिर

mahesh yadav