मनोरंजन

लेखन के बाद डायरेक्शन में हाथ अाजमाएगें चेतन भगत

chetan लेखन के बाद डायरेक्शन में हाथ अाजमाएगें चेतन भगत

नई दिल्ली। काय पोचे, थ्री इडियट्स और 2 स्टेट्स जैसी सफल फिल्में देने वाले लेखक चेतन भगत का बाॅलीवुड कनेक्शन तो किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में उनकी एक नॉवेल पर बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड तैयार हो गई है। इस फिल्म में लेखक के अलावा चेतन भगत सह निर्माता के तौर पर बाॅलीवुड में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

chetan लेखन के बाद डायरेक्शन में हाथ अाजमाएगें चेतन भगत

एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी फिल्मस द्वारा बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जबकि मुख्य भूमिकाओं में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। मोहित सूरी ने इससे पहले बालाजी के लिए एक विलेन का निर्देशन किया था, जिसमें भी श्रद्धा कपूर ने काम किया था। हाफ गर्लफ्रेंड में उनकी जोड़ी पहली बार अर्जुन कपूर के साथ बनी है।

अर्जुन कपूर चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म 2 स्टेट्स में आलिया भट्ट के साथ काम कर चुके हैं।
हाफ गर्लफ्रेंड बिहार के बैकड्रॉप पर बनी इस लव स्टोरी की शूटिंग न्यूयॉर्क, केप टाउन , दिल्ली और बिहार के शहरों में भी हुई हैं। ये फिल्म 19 मई को रिलीज होने जा रही है।

Related posts

फिल्म के प्रमोशन के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री से मिले शाहरुख खान

Srishti vishwakarma

कॉफी विद करण पर अनुष्का शेट्टी के साथ अपने रिश्तो को लेकर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी

Rani Naqvi

घरवालों को अपनी झूठी भूख-हड़ताल से स्वामी ओम ने किया परेशान

Anuradha Singh