featured Breaking News देश

मोदी सरकार माल्या पर स्थिति स्पष्ट करे: केजरीवाल

kejriwal मोदी सरकार माल्या पर स्थिति स्पष्ट करे: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से ‘लंदन में विजय माल्या से सॉलिसीटर जनरल रंजीत कुमार की मुलाकात’ पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रंजीत कुमार को ऋण नहीं चुकाने के मामले में फंसे कारोबारी विजय माल्या से मिलते देखा गया।

kejriwal

केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने माल्या को देश से भागने का मौका दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “मोदी सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पहले मोदी सरकार ने माल्या को देश छोड़कर भागने दिया और अब अपने कानून अधिकारी को उनसे मिलने भेजा? क्यों?”

गौरतलब है कि देश में गिरफ्तारी से बचने के लिए माल्या लंदन भाग गए हैं। भारत सरकार ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की मांग की है। वह पिछले चार माह से अधिक समय से लंदन में हैं।

(आईएएनएस)

Related posts

कश्मीर में ऑपरेशन आलआउट में जुटी सेना ने लगातार तीसरे दिन दिखाया अपना शौर्य

Rani Naqvi

आवारा मवेशी खाते है सरकारी अस्पताल के दस्तावेज

piyush shukla

शिवकुमार ने कावेरी मुद्दे को लेकर हुई बैठक में सांसदों को 1 लाख रुपये के आईफोन गिफ्ट किए

Rani Naqvi