पंजाब

प्रकाश सिंह बादल अब भी है सोशल मीडिया से दूर

prakash singh badal प्रकाश सिंह बादल अब भी है सोशल मीडिया से दूर

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजते ही सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए कमर कस ली है। इस बार के चुनाव बेहद ही खास होने वाले है क्योंकि चुनावों में बैनरों, पोस्टर के अलावा सोशल मीडिया का बखूबी से इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी पार्टियों के छोटे से बड़े नेता तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन्हीं सब के बीच पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल सोशल मीडिया से किनारा करते नजर आ रहे हैं।

prakash singh badal प्रकाश सिंह बादल अब भी है सोशल मीडिया से दूर

बादल के अलावा शायद ही कोई ऐ सा नेता हो जो सोशल मीडिया पर प्रचार न कर रहा हो। वहीं देखा जाए तो छोटे बादल यानि कि सा.एम.बादल के बेटे और डिप्टी सी.एम.सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह विपक्ष पर सोशल मीडिया के जरिए कटाक्ष करने में लगे हुए है। बादल का प्रचार अब भी डोर-टू-डोर तक सीमित है।

दूसरी तरफ भगवंत मान,सुखबीर बादल और कैप्टन अमरेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर प्रचार करने के साथ-साथ लाइव वीडियो और आपसी मतभेद की बातें भी सोशल मीडिया पर शेयर करने में लगे हुए हैं।अमरेंद्र सिंह स्मार्ट फोन,कैप्टन अमरेंद्र सिंह लाईव समेत कई प्रोग्राम चला रहे हैं। वहीं भगवंत मान के भगवंत मान लाईव,भगवंत मान पंजाब की शान तथा भगवंत मान आप के नाम से कई खाते चल रहे हैं जो चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Related posts

गलत साबित हुए 25 साल पहले आर्थिक नीतियों पर शक करने वाले: मनमोहन सिंह

Rani Naqvi

पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर हमला, हमले में एक एएसआई का कटा हाथ

Shubham Gupta

गर्मी की चपेट में पूरा देश, लू से झुलस रहा शरीर, घरों में दुबके लोग

bharatkhabar