वायरल

आखिर बिग बॉस के घर में किसकी दुल्हन बनेगी मोनालिसा?

monalisa आखिर बिग बॉस के घर में किसकी दुल्हन बनेगी मोनालिसा?

मुंबई। बिग बॉस में मनु के काफी करीब आ चुकी मोनालिसा अब लाइव शादी करने जा रही है। वो भी मनु के साथ नहीं बल्कि अपने ब्यॉय फ्रेंड विक्रांत से। खबरों की मानें तो शो के दौरान उनके दोस्त कम ब्यॉय फ्रेंड विक्रांत की अचानक से एंट्री होगी और वो उन्हें प्रपोज करेंगे जिसके बाद शादी की सारी रस्में शो में ही निभाई जाएगी।

monalisa आखिर बिग बॉस के घर में किसकी दुल्हन बनेगी मोनालिसा?

हालांकि बिग बाॉस में शादी की रस्में निभाना कोई पहली बार नहीं होगा इससे पहले भी सारा और अली खान की शादी हो चुकी है लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। बिग बॉस अपने ग्रैंड फिनाले तक जल्द ही पहुंचने वाले है जिसके चलते टीआरपी का तड़का लगाने के लिए शो के मेकर्स ने ये कदम उठाया। लेकिन मोना के इस शादी वाले कदम के बाद घर में मनु पंजाबी को कितना फर्क पड़ेगा ये देखना दर्शकों और घर वालों के लिए काफी दिलचस्प होगा। फिलहाल ये सब कब होगा इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

Related posts

जानिए पाक में क्यों कंडोम के विज्ञापनों पर लगाई रोक

bharatkhabar

राहुल गांधी ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग को बताया जायज

Trinath Mishra

देखें पिंक बिकिनी में कियारा आडवाणी का वीडियो इंटरनेट पर लगा रहा आग

Rahul