दुनिया

मध्य जापान के टोक्यो में लगी आग में 140 भवन चपेट में

Fire मध्य जापान के टोक्यो में लगी आग में 140 भवन चपेट में

टोक्यो। मध्य जापान के एक रेस्त्रां में गुरुवार को आग लगने से आसपास के 140 भवन उसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मध्य इटोगावा के रेस्त्रां में यह आग सुबह लगभग 10.30 बजे लगी। जापान के समुद्र तट पर स्थित नीगाता प्रांत में इटोगावा में लगभग 45,000 लोग रहते हैं।

fire
फाइल फोटो

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तेज हवाओं की वजह से आग रेस्त्रां के आस-पास फैलने लगी। आग की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल हो गईं। आग पर दस घंटे बाद काबू पाया गया। 360 घरों के 740 से अधिक लोगों को घर खाली करने की सलाह दी गई। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, जापान में भूकंप और सुनामी को छोड़कर 20 सालों में यह सबसे भयावह आग की घटना है।

Related posts

अपनी जिंदगी में दोनों विश्व युद्ध देखने वाले सबसे उम्रदराज शख्स की मौत

Rani Naqvi

घाटी के हालात पर राजनाथ सिंह की अहम बैठक

Pradeep sharma

अनुसंधानकर्ताओं का दावा एंटीवायरल दवा इंटरफेरॉन (IFN) -a2b कोविड-19 के मरीजों पर करेगी असर

Rani Naqvi