Breaking News featured देश

मशहूर पर्यावरणविद गांधीवादी अनुपम मिश्र का हुआ निधन

anupam mishra मशहूर पर्यावरणविद गांधीवादी अनुपम मिश्र का हुआ निधन

नई दिल्ली। 68 साल के प्रख्यात पर्यावरणविद् वयोवृद्ध गांधीवादी अनुपम मिश्र का आज एम्स में निधन हो गया। अनुपम मिश्र के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि मिश्र पिछले सालभर से कैंसर से पीड़ित थे। मिश्र के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा, बड़े भाई और दो बहनें हैं। मिश्र गांधी शांति प्रतिष्ठान के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय गांधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष थे।

anupam-mishra

मिश्र को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार, जमना लाल बजाज पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। जल संरक्षण पर लिखी गई उनकी किताब ‘आज भी खरे हैं तालाब’ काफी चर्चित हुई और देशी-विदेशी कई भाषाओं में उसका अनुवाद हुआ। पुस्तक की लाखों प्रतियां बिक चुकी है।

उनकी अन्य चर्चित किताबों में ‘राजस्थान की रजत बूंदें’ और ‘हमारा पर्यावरण’ है। ‘हमारा पर्यावरण’ देश में पर्यावरण पर लिखी गई एकमात्र किताब है। अनुपम मिश्र ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने देश में पर्यावरण पर काम शुरू किया। उस समय सरकार में पर्यावरण का कोई विभाग तक नहीं था। उन्होंने गांधी शांति प्रतिष्ठान में पर्यावरण कक्ष की स्थापना की। इसके साथ ही जयप्रकाश नारायण के साथ दस्यु उन्मूलन आंदोलन में भी सक्रिय रहे।

Related posts

Sanju Movie Review: संजय दत्त के वो राज जो कोई नहीं जानता, फिल्म देखकर हो रहा है खुलासा

mohini kushwaha

यूक्रेन युद्ध में रूस चलाएगा परमाणु हथियार, RUSSIA ने दी खुली चेतावनी !

Rahul

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले की आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Rahul