featured देश धर्म

Surya Grahan 2023: आज लगेगा आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें किन देखों में दिखेगा Solar Eclipse

सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले आज 14 अक्टूबर की रात में लगेगा। आज के दिन आश्विन सर्वपितृ अमावस्या रहेगी। शनिवार को रात में 8:34 से यह ग्रहण शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा, जो अश्विन माह की अमावस्या तिथि पर लगेगा।

ये भी पढ़ें :-

14 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

खास बात ये है कि अश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। इस साल 2 सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं। एक अप्रैल के महीने में लगा था जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने जा रहा है। इसे कंकण सूर्य ग्रहण कहा जाएगा।

इन देशों में दिखेगा सूर्यग्रहण

साल का आखिरी सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर दिखाई देगा।

भारत में दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस समय रात रहेगी। भारत में सूर्य ग्रहण की दृश्यता न होने की वजह से इसका सूतक काल भी नहीं माना जायेगा। सूतक काल केवल उन्हीं स्थानों पर माना जाता है, जहां ग्रहण दिखाई दे रहा हो। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दिन भारत के लोग अपनी सामान्य दिनचर्या का पालन कर सकते हैं।

Related posts

मणिपुर चुनाव : पहले चरण में सुबह 10 बजे तक 29 फीसदी मतदान

kumari ashu

जी-20 देशों का आपातकालीन शिखर सम्मेलन शुरू, पीएम मोदी समेत दुनिया के शीर्ष नेता करेंगे कोरोना पर चर्चा

US Bureau

लुसाने डायमंड लीग 2023 में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड जीता, रचा इतिहास

Rahul