Bihar News: बुधवार यानी 21 जून की सुबह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोनहारा घाट पहुंचे थे। तभी योग करते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पशुपति पारस को पकड़कर उनके पीए ने सोफा पर बैठाया।
ये भी पढ़ें :-
दिल्ली जाकर कराएंगे एम्स में इलाज
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि गाड़ी गड्ढा में जाने के कारण प्रॉब्लम हुआ है। ऐसे में वह योग नहीं कर पाए। योग करने की कोशिश की तो तबीयत बिगड़ गई।
पशुपति पारस ने कहा कि तबीयत खराब है। वह दिल्ली एम्स जाकर इलाज करवाएंगे। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्यभर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।