featured दुनिया देश

Avtar Singh Khanda: अमृतपाल को गाइड करने वाले अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में हुई मौत

avtar singh khanda Avtar Singh Khanda: अमृतपाल को गाइड करने वाले अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में हुई मौत

Avtar Singh Khanda: विदेश से चल रहे खालिस्तान आंदोलन को एक और बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल को गाइड करने वाले अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें :-

Share Market Opening: शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरूआत, सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 19 हजार से नीचे

एजेंसियों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि खांडा आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर था, पिछले कुछ दिनों से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसके बाद उसने देर रात दम तोड़ दिया। पिछले हफ्ते अवतार सिंह खांडा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

अवतार सिंह खांडा लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इसके बाद एनआईए लगातार उसे भारत लाने की कोशिश में जुटा था। अमृतपाल से पहले ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को चलाने वाले दीप सिद्धू से भी खांडा की काफी अच्छी बातचीत थी। अवतार सिंह खांडा वही शख्स था, जिसे लंदन में भारतीय दूतावास पर लगे तिरंगे को उतारने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

ममता बनर्जी की राय है कि कॉलेजियम कस गठन कर चुनाव आयुक्तों की करें नियुक्ति

bharatkhabar

‘अबकी बार 60 के पार’ नारे के साथ भाजपा उपाध्यक्ष पहुंचे अल्मोड़ा, कहा भाजपा एक बड़ा संगठन

Neetu Rajbhar

बांदीपुरा में मारे गए आतंकियों के पास से 2000 के नए नोट बरामद

Rahul srivastava