featured देश

CBSE-12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियां फिर रही आगे

result students CBSE-12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियां फिर रही आगे

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस साल कुल 87.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

यह भी पढ़े

Jammu Kashmir News: SIA ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर कुख्यात भगोड़े आतंकी को किया गिरफ्तार

 

इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं। 12वीं में 44 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने 95% और करीब 1.12 लाख स्टूडेंट्स ने 90% मार्क्स हासिल किए हैं। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास परसेंटेज के साथ टॉप पर है। 98.64% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 97.40% के साथ चेन्नई तीसरी, 93.24% के साथ दिल्ली वेस्ट चौथी और 91.84% के साथ पांचवी पोजिशन पर है।

students 31622781515906 CBSE-12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियां फिर रही आगे
वहीं दूसरी तरफ CBSE बोर्ड ने शुक्रवार को ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.98% ज्यादा पास हुईं। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी।

21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 21 लाख छात्र शामिल हुए थे। त्रिवेंद्रम रीजन ने 99.91% पास परसेंटेज के साथ टॉप किया है। 99.18% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 99.14% के साथ चेन्नई तीसरी, 97.27% के साथ अजमेर चौथी और पुणे 96.92% के साथ पांचवी पोजिशन पर है। 10वीं में 1.95 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ऊपर स्कोर किया

Related posts

पंच तत्व में विलिन हुई ”चांदनी”, लाल-सुर्ख साड़ी में हुईं विदा

Vijay Shrer

सुप्रीम कोर्ट धार्मिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दे पर नौ जजों की बेंच करेगी सुनवाई 

Rani Naqvi

सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रहे धार्मिक स्थलों पर गिरेगी गाज, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Aditya Mishra